देश-विदेश

को-टर्मिनस पदों पर नियुक्ति के लिए हिमाचल सरकार ने बदली शर्तें, फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य

हिमाचल सरकार ने मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग तथा उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड के कार्यालयों में को-टर्मिनस आधार पर सृजित/भरे गए ग्रुप सी तथा डी पदों को लेकर नए सिरे से नियम एवं शर्तें जारी की हैं। इसके तहत वरिष्ठ सलाहकार और सलाहकार (ग्रुप-सी) के पद पर नियुक्ति केवल संबंधित गण्यमान्य व्यक्तियों की विशिष्ट सिफारिशों पर ही की जाएगी। साथ ही पदधारी को सरकारी या पंजीकृत चिकित्सक से अपनी फिटनेस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

नियुक्त व्यक्ति की सेवाएं संबंधित गणमान्य व्यक्ति के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जाएंगी और कार्यकाल पूरा होने के साथ ही सेवाएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी। नियुक्त व्यक्ति की सेवा पूर्णत: अस्थायी आधार पर होगी और यदि को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त व्यक्ति का कार्य निष्पादन व आचरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकेगी। नियंत्रण प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी। ऐसे पद का पदनाम वरिष्ठ परामर्शदाता (सह-अवधि) तथा परामर्शदाता (सह-अवधि) होगा, जैसा भी मामला हो।

ग्रुप-सी के पद पर को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त व्यक्ति को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। कम्प्यूटर पर अंग्रेजी टाइपराइटिंग में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपराइटिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए और कम्प्यूटर में वर्ड प्रोसेसर का ज्ञान भी होना चाहिए। टाइपिंग की गति और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

सेवाएं गण्यमान्य के कार्यकाल तक सीमित रहेंगी। वहीं, कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर सेवा समाप्त। नियुक्त व्यक्ति नियमितीकरण का हकदार नहीं होगा। बिना स्वीकृति ड्यूटी से अनुपस्थिति पर सेवा स्वतः समाप्त। पात्रता नहीं होगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एलटीसी, नियमितीकरण आदि की। मातृत्व अवकाश नियमानुसार ही मिलेगा।

उक्त पद पर नियुक्त व्यक्ति को वरिष्ठ परामर्शदाता (सह-अवधि) के मामले में 25 हजार प्रतिमाह तथा परामर्शदाता (सह-अवधि) के मामले में 20 हजार प्रतिमाह की दर से निश्चित मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसी तरह ग्रुप-डी पद नियुक्त व्यक्ति को समय-समय पर वित्त विभाग द्वारा संशोधित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार 10, 500 रुपए प्रतिमाह का निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा। नियुक्त व्यक्ति नियमितीकरण का हकदार नहीं होगा। वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एलटीसी आदि के लिए हकदार नहीं होगा, केवल मातृत्व अवकाश नियमों के अनुसार दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य शर्तें भी लगाई गई हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago