देश-विदेश

वित्तीय वर्ष में हिमाचल पर बढ़ेगा कर्ज का बोझ, 1300 करोड़ का ऋण मंजूर

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल सरकार इस वित्त वर्ष में 1300 करोड़ का ऋण लेगी। 10 साल की अवधि के लिए यह ऋण लिया जाएगा। शनिवार को वित्त विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की। विकासात्मक कार्यों पर खर्च करने के लिए ऋण लेने का तर्क दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के भुगतान के बाद कोषागार के बैलेंस के लिए अतिरिक्त ऋण की व्यवस्था करने के लिए सरकार ऋण ले रही है।

बता दें कि 500 करोड़ का ऋण 7 साल के लिए लिया जाएगा, जबकि 800 करोड़ का ऋण 9 सालों के लिए लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले ही महीने में दूसरी बार सरकार ऋण लेने जा रही है। नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में दूसरी बार ऋण लेने जा रही है। 800 करोड़ का लोन 9 साल के लिए लिया जाएगा, यानि 30 अप्रैल 2034 तक इसकी अदायगी करनी होगी। 30 अप्रैल को ऋण की यह राशि राज्य सरकार को प्राप्त हो जाएगी। जबकि 500 करोड़ का ऋण 30 अप्रैल 2032 तक वापस करना होगा। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से ऋण लेने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

वहीं, ऋण लेने के पीछे तर्क दिया गया है कि विकासात्मक कार्यों पर इसे खर्च किया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के भुगतान के बाद कोषागार के बैलेंस के लिए अतिरिक्त ऋण की व्यवस्था करनी पड़ रही है। राज्य सरकार ने मई महीने में कर्मचारियों की डीए की किश्त की अदायगी की घोषणा की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago