मनोरंजन

अभिनेता मकरंद देशपांडे ने की पहलगाम हमले की निंदा, मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना

अभिनेता मकरंद देशपांडे ने 22 अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। अभिनेता ने आज रविवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ऐसे वक्त में सरकार का साथ देने की बात कही है। मुंबई में श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन कर मकरंद देशपांडे ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

मकरंद देशपांडे के अलावा कई अन्य लोग इस श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल हुए। लोगों के साथ में तख्तियां लगी थीं, जिन पर लिखा था ‘एकजुट होकर हम हाथ में हाथ डाले खड़े हैं’। कुछ पर लिखा था, ‘एक देश एक धड़कन’।न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मकरंद देशपांडे ने कहा, ‘मैं इस घटना की निंदा करता हूं और सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें उनके नाम और धर्म के आधार पर मार दिया गया, जो बहुत गलत है… हमें इस वक्त सरकार का साथ देना चाहिए। भारत सरकार द्वारा लिए गए किसी भी फैसले में उनका समर्थन करना चाहिए’।

पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने रविवार को इस भयानक आतंकी हमले के बाद कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने देश भर के लोगों से कश्मीर जाने का आग्रह किया है। एएनआई से बात करते हुए अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। साथ ही कहा कि कश्मीर के लिए करीब 90 फीसदी टूरिस्ट बुकिंग रद्द हो गई, इससे वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से घटना पर चर्चा करने के बजाय उन्होंने समर्थन का संदेश देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कश्मीर जाने का फैसला किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago