देवप्रयाग:- कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई।
वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद मिलने पर यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्रथम जांच करने पर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 28 सवारी थे, जिनको चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। बताया कि मैंने तुरंत गाड़ी को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया और बस पलट गई। ऐसा नहीं करता तो गाड़ी गंगा में समा जाती।
घायल-
नरुला बालराज ( 69)
जयप्रदा (71)
गणेश (51)
श्रीलता (50)
बोरंगतीराजू (49)
संध्यारानी (52)
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…