उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में उपचुनाव, बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी 20 जून को करेंगे नामांकन

उत्तराखंड:-   बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी 20 जून को नामांकन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। प्रत्याशी घोषित करने के मामले में ही नहीं उपचुनाव के प्रबंधन और प्रचार के लिए टीम घोषित करने में भी भाजपा बाकी दलों से आगे निकल गई है। बदरीनाथ सीट पर विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया जाना पहले से ही तय था। हालांकि, भाजपा ने पर्यवेक्षक भेजने की औपचारिकता निभाई।

मंगलौर विस सीट पर भी पार्टी का पर्यवेक्षक भेजना पारंपरिक रहा, क्योंकि प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही यूपी व हरियाणा में विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारे जाने की चर्चाएं उनके भाजपा में शामिल होने के दिन से तैर रही थीं। बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला और निर्दलीय प्रत्याशी नवल खली व वीरेंद्र पाल भंडारी एक ही ब्लाक पोखरी से हैं। अकेले ब्लाक में करीब 20 हजार वोट हैं। वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष थे। राजेंद्र भंडारी को पार्टी शामिल कराने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और अब निर्दलीय ताल ठोकने के लिए उन्होंने नामांकनपत्र खरीद लिया है। इससे भाजपा प्रत्याशी भंडारी के लिए अपने ही घर में बढ़त बनाने की चुनौती रहेगी। यहां से उन्हें अच्छे-खासे वोट मिलते रहे हैं।

20 जून को नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी गोपेश्वर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उनके चुनाव के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को विधानसभा का पालक बनाया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों में चुनाव प्रबंधन की कमान है। उनके नामांकन में सीएम, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत गढ़वाल क्षेत्र के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मंगलौर विस सीट से नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री पहले उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नामांकन वाले दिन होने वाली जनसभा और रोड-शो की रणनीति पर मंथन किया। कांग्रेस भड़ाना को भाजपा का आयातित प्रत्याशी बताकर प्रचार कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago