मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। इसमें कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी। खास बात यह है कि चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों के वेतन और भत्ते में इजाफा कर दिया है। यानी अब राज्य मंत्रि और उप मंत्रियों का मासिक वेतन 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया। वहीं क्षेत्रीय भत्ता 55 हजार से बढ़ाकर 70 हजार और दैनिक भत्ता तीन हजार से 3500 कर दिया गया है। इसी तरह उप मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने मंत्री वेतन-भत्ते में संशोधन नियमावली 2006 को भी स्वीकृति दी गई है।
इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग में भी बंपर बहाली होने जा रही है। कैबिनेट ने 20 हजार से अधिक पदों पर बहाली को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, कृषि विभाग में 2,590 और मद्य निषेध विभाग में 48 नए पदों की स्वीकृति दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…