राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र से लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र के आयोजन को लेकर अहम निर्णय हो सकता है। भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने इस बार गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही बजट सत्र की मांग रखी हुई है, जिस पर धामी कैबिनेट फैसला ले सकती है। बैठक में उपनल कर्मियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित करने सहित कुछ मांगों पर फैसला हो सकता है।
राज्य की आबकारी नीति पर भी निर्णय हो सकता है। जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं, शहरी विकास, आवास व स्वास्थ्य के अलावा ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…