देहरादून:- ऋषिकेश से विधानसभा देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा, जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।
सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया।
उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा। डॉ अग्रवाल ने रायवाला पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चोटिल व्यक्ति को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। बता दें कि मोटरसाइकिल सवार गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। तीन पानी फ्लाईओवर के समीप एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…