उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री ने की जाखन बाजार में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत देहरादून के दून विहार वार्ड नंबर 06 और जाखन वार्ड नंबर 07 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री  जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है और जनता का यही विश्वास रिकॉर्ड तोड़ मतों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए उत्तराखंड की जनता पूर्ण रूप से तैयार है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा पांच की पाँचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।

इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद डोभाल, अमित थापा, चुनाव सह संयोजक निरंजन डोभाल, मोहित जायसवाल, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश घाघट, कमल थापा, चुन्नी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री  दीपक, सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद थापा, वरुण छेत्री, शक्ति केंद्र संयोजक किरण पासवान आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

नमक की मंडी में युवक की मौत, रील बनाने के दौरान लोहे के जाल से गिरा

आगरा:- आगरा के  कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह…

11 hours ago

सपा नेता आजम खां का रामपुर कोर्ट में पहला पेशी, 84 मुकदमों में एक गवाह धमकाने का मामला

उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार…

11 hours ago

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उपचुनाव पर की चर्चा, सभी 9 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी तय

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री…

12 hours ago

लोक निर्माण विभाग की तैयारी, सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को गड्‌ढा मुक्त करने की योजना

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों…

14 hours ago

समान नागरिक संहिता के तहत उत्तराखंड में गलत सूचना देने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह के पंजीकरण, लिव इन…

14 hours ago

विमानों की सुरक्षा में दहशत, विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…

16 hours ago