उत्तर प्रदेश

सपा नेता आजम खां का रामपुर कोर्ट में पहला पेशी, 84 मुकदमों में एक गवाह धमकाने का मामला

उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार को तलब किया। वह कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। वह एक साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पहली बार वह रामपुर कोर्ट पहुंचे। सपा नेता आजम खां पर 84 मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं, इनमें से एक मामला गवाह को धमकाने का भी है। बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

उनका आरोप है कि वह डूंगरपुर के एक मामले में वादी है। आरोप है कि कुछ लोग उसके घर आए और सपा नेता के पक्ष में गवाही न देने पर धमकाया। यह मामला फिलहाल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट द्वारा सपा नेता को पहले 15 अक्तूबर को तलब किया गया था, लेकिन राज्यपाल के आगमन की वजह से वह पेश नहीं हो सके थे। कोर्ट ने अब उनको फिर से शनिवार को तलब किया। बेटे के जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्तूबर को कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह सीतापुर जेल में बंद हैं।

जमीन के 27 मामले एक साथ चलाने की सुनवाई 21

किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों की सुनवाई एक साथ किए जाने की रिवीजन सेशन कोर्ट में दाखिल की गई है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी। वहीं निचली अदालत ने सपा नेता आजम खां के एक साथ सुनवाई करने के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था, जिस पर उनके अधिवक्ता ने सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago