उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण व धर्म विरोधी सोच

देहरादून:-  समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बड़ा बयान दे दिया है जिसमें उन्होंने श्री बद्रीनाथ धाम का भी जिक्र किया है, जिसको लेकर लोग विरोध कर रहे है। वहीं चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने बदरीनाथ धाम को लेकर सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कड़ा विरोध किया। उत्तर प्रदेश वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है, ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को लेकर बुधवार को कई घंटों तक सुनवाई हुई। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ने ज्ञानवापी मामले को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

मौर्य ने कहा है कि मंदिर और मस्जिद से भी पहले वहां पर बौद्ध मठ था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘इसका मामला न्यायपालिका में है, इसलिए इसे बहस का मुद्दा नहीं बना सकते हैं। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि जितने भी हिंदू तीर्थस्थल है, वहां पहले कभी बौद्ध मठ था। इसलिए बात सिर्फ मंदिर-मस्जिद की नहीं, बौद्ध मठ की भी होगी। लेकिन आपसी सौहार्द और भाई चारा बना रहे। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने बद्रीनाथ धाम को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विकिपीडिया में लिखा है कि आखिरी शताब्दी तक वह बौद्ध मठ था, उसके बाद उसको शंकराचार्य ने बद्रीनाथ धाम बनाया था।

 

मुख्यमंत्री ने सपा नेता के बयान को बताया धर्म विरोधी सोच

इसी के बीच मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैंकुठ श्री बद्रीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। महाठगबंधन के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है। यह विचार इन दलों के अंदर सिमी और पीएफआई की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सपा नेता का बयान निंदनीय

बदरीनाथ धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी का चरित्र हमेशा से ही हिंदू विरोधी रहा है। वे हिंदुओं के धर्मस्थलों को विवादित बनाने की कोशिश करते हैं। सपा नेता का बयान निंदनीय है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago