उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा ‘अंकों के साथ ज्ञान प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण’

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड शिक्षा परिषद की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परीक्षा में अंक के साथ ही ज्ञान प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश में युवा पीढ़ी का बौद्धिक स्तर बहुत ऊंचा है तथा वे शिक्षा व खेलकूद, दोनों ही में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि सामान्य नहीं है। इसे बनाए रखना आसान भी नहीं है। छात्रों द्वारा स्वयं के लिए ऐसा बेंचमार्क बनाया गया है, जो कठिन तो है, लेकिन असंभव नहीं है।

छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री वमहानिदेशक शिक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके शिक्षित एवं सभ्य मानव संसाधन पर निर्भर करती है। बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि वे किस प्रकार की शिक्षा और संस्कार से जुड़े हैं। प्रदेश के युवा सीबीएसई, आइसीएसई एवं अन्य बोर्ड की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालों की सूची में तो शामिल ही रहती हैं, साथ ही अखिल भारतीय स्तर की आईएएस जैसी परीक्षाओं में भी शीर्ष स्तर की सूची में स्थान बनाते हैं।

शिक्षा मंत्री- राज्य में पहली बार मेधावियों को सम्मान

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पहली बार मेधावियों को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित है। प्रदेश में अंक सुधार परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही है। शिक्षा के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जा रही है।

महानिदेशक शिक्षा- छात्रों की सफलता का सम्मान, जीवन में आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा

महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, उसके परिणाम हमें बेहतर मुकाम तक ले जाते हैं। छात्रों की सफलता का सम्मान उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनेक छात्राओं ने अपने सुझाव भी रखे। विद्यालयी शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी का आभार प्रकट किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago