हल्द्वानी: आज महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य लालकुआं स्थित खडगपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने बीते अगस्त माह में मृतका अंजली उर्फ प्रीति आर्य के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान पीड़ित परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा की उन्हे पूर्व में जब इस प्रकरण की जानकारी मिली थी तो वह स्वयं उनके परिजनों से मुलाकात करने आई थी। आज वह पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने पहुंची हैं, उन्होंने कहा की भले ही इस आर्थिक मदद से हम पीड़ित परिवार की बेटी को वापस तो नहीं ला सकते है और ना ही परिवार के दुख को कम कर सकते है लेकिन इस छोटी आर्थिक मदद से कहीं ना कहीं पीड़ित परिजनों की मदद हो सकती है।
वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री से जल्द न्याय दिलाने और पुलिस द्वारा कारवाही में ढिलाई बरतने की बात कही, जिसपर मंत्री रेखा आर्य ने नैनीताल जिले के पुलिस कप्तान से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। बता दें की लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के खड़कपुर में बीते 3 अगस्त को 17 साल की नाबालिग लड़की अंजलि उर्फ प्रिया आर्य की हत्या कर दी गई थी जहां इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार भी कर दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…