उत्तराखण्ड

दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ है दृढ़ता से खड़ी- मंत्री रेखा आर्या

उत्तरकाशी: आज सूबे की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बड़ीमणि गांव चिन्यालीसौड़ पहुंची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गत माह गुलदार के हमले के कारण मृतक आंगनबाड़ी सहायिका स्व. सुनीता देवी के परिजनों से सांत्वना भेंट की। बता दे कि स्वर्गीय सुनीता देवी बड़ी मणि में ही आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर नियुक्त थी।  विभागीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्मिकों द्वारा 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि एकत्र की जिसे ड्राफ्ट के रूप में आज स्व.सुनीता के बच्चों एवं पति सुंदरलाल को भेंट की गई। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कल्याण कोष से भी 42 हजार 213 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

आज अपने एक दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है। हमारे विभाग ने उन्हें एक परिवार के रूप में देखा है,और सभी कार्मिकों ने प्रभावित परिवार की मदद की है।जिसकी शुरुवात स्वयं उनके द्वारा की गई और साथ ही इसमें विभाग के सचिव ,निदेशक, सीडीपीओ,डीपीओ के साथ हो सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार के लिए राशि एकत्र करते हुए आज उनके परिवार को दी। उन्होंने कहा कि वे गत माह भी उनके परिजनों के बीच आई और दुख संवेदना व्यक्त की और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया था।

उन्होंने कहा कि आज मन को शांति मिली है कि स्व.सुनीता के पति एवं उनके बच्चों को आर्थिक मदद के तौर पर सहायता राशि भेंट की है। साथ ही उनके पति सुंदर लाल को युवा कल्याण विभाग की ओर से रोजगार से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के साथ यह परिवार आगे बढ़ें और स्व. सुनीता ने जो सपने अपने परिवार के लिए देखे है वे पूरा हो सके। इस दौरान ग्रामीणों की माँगानुसार कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी से फोन पर बात करते हुए क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने एवं गांव में अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल रमोला,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा पूनम रमोला व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago