उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आम जनता से होंगे रू-ब-रू

श्रीनगर:-  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के तीन दिवसीय भ्रमण हैं। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा वह क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने गुरूवार को चाकीसैंण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आवासीय भवनों का शिलान्यास किया जबकि पैठाणी में जिला सहकारी बैंक के एटीएम का लोकार्पण कर उन्होंने स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या को दूर किया। अपने भ्रमण के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित टिफिन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

मीडिया को जारी एक बयान में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि वह 22 जून से लेकर 24 जून तक अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वह थलीसैण, पाबौं एवं खिर्सू ब्लॉक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत शुक्रवार को थलीसैंण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन को सम्बोधित करेंगे। साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित टिफिन बैठक में भी शिरकत करेंगे।

इसके उपरांत वह कफल्ड में कफल्ड-मुसेठी-धांधणखेत मोटरमार्ग एवं रौली में कैन्यूर-रौली-कुणेथ मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे जबकि कैन्यूर में नगर पंचायत भवन एंव रौली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का भी शिलान्यास करेंगे। शनिवार को डा. रावत फलद्वाडी में चपलोड़ी-फलद्वाडी मोटरमार्ग के डामरीकरण एवं राजकीय जूनियर हाईस्कूल के भवन मरम्मत एवं कक्ष-कक्षाओं के निर्माण कार्यां का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मणकोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पाबौं में आयोजित टिफिन बैठक में प्रतिभाग करेंगे। डा. रावत विडोली में सोलर पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण कर इस बहुप्रतिक्षित योजना को स्थानीय जनता को समर्पित करेंगे। इसके उपरांत वह निसणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास के साथ-साथ बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा वह बुढ़णी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इससे पूर्व आज कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने पैठाणी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में प्रतिभाग कर आम जन को केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना से अवगत कराया साथ ही उन्होंने सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को चैक भी वितरित किये। इसके उपरांत उन्होंने पैठणी में जिला सहकारी बैंक के एटीएम का लोकार्पण कर स्थानीय स्तर पर बैंक के उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर किया। इसके बाद डा. रावत ने चाकीसैंण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आवासीय भवनों एवं किरसाल-जाजरी-कुण्डिल मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने चाकीसैंण-सिमड़ी मोटर मार्ग का लोकार्पण के साथ-साथ ईडा में बहुउद्देशीय भवन का भी लोकार्पण किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago