उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत पौड़ी व चमोली जनपद की नवनियुक्त एएनएम को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

देहरादून:- सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तीन दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं। इस दौरान डा0 रावत अपने विधानसभा क्षेत्र सहित चमोली एवं पौड़ी जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह महिला बेस चिकित्सालय सिमली में चमोली जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यत्रियों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पौड़ी जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह पौड़ी जनपद के जिला मुख्यालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी समीक्षा बैठक लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह 23 मार्च  से लेकर 25 मार्च तक गढ़वाल दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर, पौड़ी एवं चमोली जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, साथ ही वह चमोली व पौड़ी जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (एएनएम) को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत गुरूवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, इस दौरान वह राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की ब्यौरा जनता के समक्ष रखेंगे।

इसके उपरांत वह सिमली में नवनिर्मित महिला बेस चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे, साथ ही वह महिला बेस अस्पताल में चमोली जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इसके बाद वह श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी देवी में प्रस्तावित पार्किंग की भूमि का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार को डॉ. रावत श्रीनगर में टीबी जनजागरूकता रैली में प्रतिभाग कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूकत करेंगे। इसके उपरांत वह श्रीनगर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत करेंगे। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस छात्रों द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम में भी डॉ. रावत सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वह मेडिकल कॉलेज के सभागार में पौड़ी जनपद की नवनियुक्त महिला एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शनिवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौं के खुण्डेश्वर मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री पौड़ी जनपद के जिला मुख्यालय सभागार में जिलाधिकारी, सीडीओ सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago