उत्तराखण्ड

पुलिस महानिरीक्षक मुख्तार मोहसीन ने आगामी चारधाम यात्रा में ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल में बेहतर यातायात संचालन को लेकर की बैठक

जैसा की विदित है चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष लगभग 4592915 लोग यात्रा पर आए थे इस वर्ष इससे भी अधिक यात्रियों के आने की संभावना हैl ऋषिकेश क्षेत्र इस यात्रा का एक अहम पड़ाव है जहां पर यातायात के दृष्टिगत चार धाम यात्रा का अत्यधिक दबाव रहता है जिसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल का गठन किया गया है। वर्तमान में ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल के नोडल ऑफिसर के रूप में कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया है एवं सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ऋषिकेश सर्किल को सुपरवाइज करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसीन द्वारा आगामी चारधाम यात्रा में ऋषिकेश ट्रेफिक सर्किल में बेहतर यातायात संचालन के लिए कल दिनांक 21.03.2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में निम्न निर्देश दिए गए

  1. ऋषिकेश क्षेत्र के लिए यातायात संचालन को बेहतर करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप “Rishikesh Traffic circle” बनाया गया है। जिसमें ऋषिकेश की यातायात संबंधी सभी सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाएगाl
  2. चीला सड़क मार्ग को यात्रियों के वाहन के लिए आउटगोइंग के रूप में प्रयोग किया जाएगाl
  3. पशुलोक बैराज से जिला के मध्य एक सभी साथियों को चार्ज पर रखकर उक्त मार्ग का यातायात व्यवस्था का संचालन कराया जाएगाl
  4. हिलटॉप पॉइंट जो कि काफी संकीर्ण है जिस कारण से यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए उस स्थान पर हैंडसेट के साथ एक यातायात कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी l
  5. शिवपुरी में राफ्टिंग के लिए जाने वाले वाहनों के लिए आने व जाने के लिए अलग निर्धारित मार्गों का चयन कर यातायात संचालन को बेहतर तरीके से लागू कराया जाएl
  6. ऋषिकेश में चारधाम यात्रा मार्ग में कहीं पर भी अगर अतिक्रमण हो रहा है तो उस पर तत्काल कार्रवाई कराई जाए और चारधाम यात्रा के लिए सड़क मार्ग को खुलवाया जाएl
  7. पहाड़ों से ऋषिकेश की तरफ आने वाले भारी वाहनों को 6:00 से 9:00 बजे तक व्यासी में खड़ा कराया जाएl
  8. श्यामपुर रेलवे फाटक चारधाम यात्रा में एक चैलेंजिंग के रूप में उभर कर आया है क्योंकि यहां पर प्रतिदिन 1 :00 बजे तक 15 से 16 ट्रेनों का आवागमन होता है जिस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रियों के वाहन को नेपाली फार्म से लाल तप्पड़ की तरफ को भेजा जाए और 1:00 बजे के बाद जब ट्रेन के आने-जाने का दबाव कम हो जाएगा तब इसके लिए लोकल लेवल से निर्णय लेकर यातायात को बेहतर तरीके से संचालन करने का प्रयास करें ताकि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों को अत्यधिक देर तक जाम में ना फंसना पड़ेl

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago