देहरादून:- जैसा की विदित है कि राज्य में हर वर्ष चारधाम यात्रा होती है जिसमें यात्रा के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्तर से तैयारियां की जाती है। यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा के बेहतर यातायात संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नये-नये कार्य किये जाते रहे है।
इसी क्रम में चारधाम यात्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था में आने वाली परेशानियां जैसे (सड़क दुर्घटना के कारण,खराब मौसम के कारण ,सड़क पर मलबा आने के कारण) सड़क बंद हो जाती है तो उस मार्ग के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक मार्ग के लिए तत्काल डायवर्जन तैयार हो जाये जिससे यात्रियों को मार्ग में असुविधा न हो और वह उचित मार्ग से यात्रा कर पाये।
इसके लिए मुख्तार मोहसिन,पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा Google Map की टीम के साथ चर्चा/गोष्ठी की गई थी, जिसका प्रेजेंटेशन आज निदेशक यातायात के कार्यालय में Lepton partner with Google द्वारा दिया गया। इसमें आगामी चारधाम यात्रा में किस तरह Google map की सहायता से यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क बंद होने की स्थिति में लगभग सर्वोत्तम Alternative Route प्रदान किया जायेगा। इसका Live Demo भी दिखाया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…