उत्तराखंड :- सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग यूनिफार्म तैयार कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से यूनिफार्म का डिजाइन और रंग तय करने के लिए एजेंसियों से परामर्श लिया जा रहा है।
चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। परंपरा के अनुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रही है लेकिन दोनों धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त समय की घोषणा मंदिर समितियों के माध्यम से की जाएगी।
इस बार केंद्र और राज्य सरकार का फोकस चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जहां मेडिकल हेल्थ कैंप और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पैदल मार्ग पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को श्रद्धालु आसानी से पहचान सके।इसके लिए पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अलग यूनिफार्म तैयार करने की कवायद चल रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि यूनिफार्म के लिए कंसलटेंसी एजेंसियों के साथ भी परामर्श लिया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…