देहरादून: सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि बजट 24-25 के निर्माण के लिए जनता के सुझाव ईमेल व बजट की वेबसाइट तथा व्हाट्सएप नंबर पर लिए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न हित धारकों के साथ बजट पूर्व संवाद जल्द किया जाएगा।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सभी निकायों में शीत ऋतु को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह देखा गया है। बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूक करना है। इसके परिणाम स्वरुप पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में 573 से 681 का राजस्व प्राप्त हुआ है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री डॉ अग्रवाल के बीच राज्य में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर नववर्ष 2024 की बधाई दी गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…