मसूरी में ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का केबिनेट मंत्री गणेश जोशी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारम्भ

मसूरी : पहाड़ो की रानी मसूरी में ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल और केबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ एवम् हवा में गुब्बारे उड़ाकर विधिवत् शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मसूरी जो कि देश के सबसे सुन्दर हिल स्टेशन में से एक है, तथा मसूरी में जिस प्रकार से पर्यटकों की भीड़ है, ये सभी देश-विदेश में एम्बेसडर का कार्य करते हुए देश-दुनिया में मसूरी के कार्निवाल एवं उत्तराखण्ड राज्य की सुन्दरता एवं संस्कृति के बारे में बताएंगें तथा इससे मसूरी को इसका फायदा मिलेगा साथ ही संस्कृति के प्रसार का भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। विन्टरलाईन कार्निवाल के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति प्रदर्शित होती है, कार्निवाल में देश-विदेश से पर्यटक/सैलानी आते हैं तथा इसका आनन्द लेते हैं, आज पूरे प्रदेश की झलक मसूरी कार्निवाल में प्रदर्शित हो रही है, जो कि संस्कृति के आदान-प्रदान का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने इसकी सफलता की कामना की तथा आहवान किया कि मसूरी आए और इसका लुप्त उठाएं।

कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम की श्रृंखलाओं में कैमल बैक रोड पर बर्ड वॉक (जबरखेत रिर्जव) में सैलानियों ने प्रतिभाग किया तथा लैण्डोर बाजार में हरिटेज वॉक कार्यक्रम के साथ ही अपरान्ह से सर्वे ग्राउण्ड से लाईब्रेरी चौेक तक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोककलाकारों सहित स्थानीय लोगों एवं सैलानियों ने प्रतिभाग किया। लाईब्रेरी चौक पर आईटीबीपी बैंड तथा सीआरपीएफ बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। छोलिया डांस की प्रस्तुति (छोलिया ग्रुप पिथौरागढ द्वारा), जनजाति लोक कला समिति चकराता द्वारा जौनसारी लोक कला की प्रस्तुति, रात्रि 08 बजे गढवाल टैरेस में स्टार गेजिंग कार्यक्रम तथा नगर पालिका परिषद के टाउन हाल में सांय 07 बजे से पदमश्री बंसती बिष्ट की प्रस्तुति तथा रात्रि 08 बजे लोक कलाकार रेशमा शाह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक / उत्तराखण्ड क्रिकेट अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago