देहरादून : आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा।
श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…