उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

ऋषिकेश:-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देर रात तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड में रखा गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रात्रि करीब 9:45 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ आ रही थी। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एम्स के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है। इस संबंध में एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की। जिसमे उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है।

एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उनके पुत्र भी एम्स पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की हालत सामान्य होने के बाद वह एम्स से चले गए हैं। सांस लेने में परेशानी के चलते देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सोमवार की सुबह आवश्यक जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रविवार रात्रि करीब 9:45 बजे सांस लेने में दिक्क्त आने पर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की गई। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सही मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago