उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब GMVN की वेबसाइट पर किफायती दामों पर बुक कर सकेंगे कैब

उत्तराखंड:- इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थयात्री और पर्यटक अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर किफायती दामों पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी। जीएमवीएन की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

जीएमवीएन सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी ने कहा चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण कर लिया गया है। अब निगम की वेबसाइट से पर्यटक व तीर्थयात्री कैब बुकिंग करा सकें, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस सुविधा को लागू किया जाएगा। कैब के किराए पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago