उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पर इलेक्ट्रिक वाहनों का सफर, एक पर्यावरणीय कदम

उत्तराखंड:-  चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्यटन विभाग स्लॉट, पंजीकरण, सत्यापन और टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस व कार्यदायी संस्था जल्द ही स्थानों को चिह्नित करेगी।  शनिवार को मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों को बताया, चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक स्टेट लेवल कंट्रोल रूम की स्थापना देहरादून स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में की गई है, जो पूरे यात्राकाल के दौरान सुबह सात से रात दस बजे तक संचालित रहेगा।

बताया, पर्यटकों और यात्रियों को लंबी कतारों एवं अधिक समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन, स्लॉट की व्यवस्था शुरू की गई है। पंजीकरण, टोकन, सत्यापन के लिए कार्यरत एजेंसी, पर्यटन विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस अफसरों के स्थल चयनित करेंगे। इस व्यवस्था के लागू हो जाने पर किसी भी यात्री को दर्शन के लिए कतार में एक घंटे से अधिक का इंतजार नहीं करना होगा।

चारधाम यात्रा में इस बार इलेक्ट्रिक वाहन भी सरपट दौड़ेंगे। केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना के तहत चारधाम मार्ग पर जीएमवीएन की ओर से ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। जीएमवीएन स्टेटिक ब्रांड के यूनिवर्सल चार्जर अपने 24 आवास गृहों के अलावा परिवहन निगम के चार बस स्टेशनों पर भी लगाएगा। वहीं, जीएमवीएन के 14 पर्यटक आवास गृहों पर टीएचडीसी भी ईवी चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। एक चार्जर 60 किलोवाट का होगा, जिसमें 30-30 किलोवाट की दो गन होंगी। इसके अतिरिक्त एक 7.4 किलोवाट का स्लो चार्जर भी होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago