उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “गांव चलो अभियान” के तहत स्वच्छता अभियान सहित संवाद कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

देहरादून: मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया और उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में परीक्षा पे चर्चा और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों के माध्यम से कई रोचक जानकारी प्राप्त होती है। मंत्री गणेश जोशी ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान का अवश्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए।

उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन तथा पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा आज विश्व के पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीरए बूथ अध्यक्ष किशन सिंह पुंडीर, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, कैप्टन जयराम सिंह, योगेश बिष्ट, मनदीप सिंह, मदन सिंह, अनुराग, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

PM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं…

2 weeks ago

बढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए…

2 weeks ago

जोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटें

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेलंग के पास टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की जल…

2 weeks ago

सुल्तानपुरी दौरे पर CM रेखा गुप्ता का वादा: “जर्जर फ्लैट्स की जगह सबको मिलेगा अपना पक्का घर”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार सुबह सुल्तानपुरी में डीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट्स का निरीक्षण…

2 weeks ago

डिजिटल निगरानी से सुधरेगी सफाई: झारखंड में कचरा गाड़ियों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

झारखंड के विभिन्न नगर निकायों को लंबे समय से मिल रही कचरा उठाव में अनियमितता…

2 weeks ago

किसानों को सौगात: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार अन्नदाताओं के साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के…

2 weeks ago