देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड़ स्थित पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा लोहड़ी उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित भवन के लोकर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुझे खुशी है कि आज यहां पर लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मेरी विधायक निधि से लगभग 17 लाख की लागत से पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का निर्माण किया गया है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सोसाइटी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…