उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित ” वॉक फॉर नवयुग” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत देहरादून राजपुर रोड़ स्थित शिव मंदिर में नीतू लोहिया फाउंडेशन ब्लड फ्रेंड तथा नाड़ी योग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” वॉक फॉर नवयुग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की और श्रमदान किया। इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी ने श्री राम की आरती कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त भी किया।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी के सभी राम भक्तों द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भगवान श्री राम के गीतों पर रामभक्तों के साथ थिरकते नजर आएं। नगर परिक्रमा के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जोहड़ी गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव गुरुंग के निजी आवास में आयोजित श्री अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर रामायण पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान राम का आशिर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कल यानी 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देशभर के छोटे बड़े धार्मिक स्थलों मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश भर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश में जगह जगह शोभा यात्रा, मंदिरों में स्वच्छता अभियान अखंड रामायण पाठ सहित अनेक कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय है। उन्होंने कहा 500 वर्षो की तपस्या के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जो पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण तथा सभी से अपने घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की।

इस अवसर पर योगेश कुमार, सुमित गर्ग, अनुराग अग्रवाल, हिमांशु लोहिया, सुबोध लोहिया, डॉ. निशि भट्ट, सुरेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago