उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शहीद कैप्टन बहादुर इंटर कॉलेज में किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

 सोमेश्वर(अल्मोड़ा):-  आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर विधानसभा के शहीद कैप्टन बहादुर इंटर कॉलेज, सलौंज पहुंची जहां विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी बेहद ही सुंदर रही। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने  इस अवसर पर विद्यालय द्वारा प्रकाशित “ज्ञान दर्पण” पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करने और उस लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा, साथ ही छात्रों को सम्मानित भी किया। मंत्री रेखा आर्या ने छात्रों से कहा कि दुनिया ने हमसे जीना और जीवन जीने की कला को सीखा है। अब जरूरत है कि हमारे बच्चे अपने इस ज्ञान को सीखे और टीवी नवाचार से दुनिया को जीने की कला सिखाए।

आज जरूरत है कि बच्चे जीवन की चुनौतियों को समझे, उनके समाधान के लिए टीम वर्क से रास्ते बनाए और सकारात्मक सोच रखकर अपने साथियों को प्रोत्साहित करे। कहा कि जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके लिए कार्य करना चाहिए। वही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूल से सम्बंधित जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई है उनका जल्द निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्षा अंजली जोशी, प्रधानाचार्य चंद्रकांत तिवारी,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  भूपाल मेहरा, कृष्णा भंडारी, राजू कैड़ा, बलवंत कैड़ा, कैलाश बोरा, शंकर सिंह भैसौड़ा, गीता आर्या सहित विद्यालय प्रशासन,पार्टी कार्यकर्ता व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago