देश-विदेश

पंजाबी युवाओं के लिए कनाडा बना और भी आकर्षक: वर्क परमिट नियमों में हुआ अहम बदलाव

कनाडा की प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के लिए वर्क परमिट से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इस नई नीति का सबसे अधिक लाभ भारतीय मूल के युवाओं को मिलेगा, विशेषकर पंजाबी समुदाय को, जो कनाडा में रोजगार पाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

कनाडा की कुल जनसंख्या लगभग 4 करोड़ है, जिसमें करीब 14 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र, श्रमिक और पेशेवर शामिल हैं, जो पढ़ाई या काम के सिलसिले में कनाडा में रहते हैं। वर्क परमिट से जुड़ी इस राहतभरी नीति के लागू होने से भारतीयों को रोजगार की राह में कई अड़चनों से मुक्ति मिलेगी।

क्या है नया बदलाव?

कनाडा में वर्क परमिट पर कार्यरत प्रवासी प्रज्ज्वल ने बताया कि ये बदलाव अस्थायी सार्वजनिक नीति के तहत किए गए हैं। इसके तहत विदेशी नागरिक अब नियोक्ता बदलने के बाद या वर्क परमिट आवेदन लंबित रहने की स्थिति में भी काम करना जारी रख सकते हैं। पहले, आवेदन के निर्णय का इंतजार किए बिना नई नौकरी जॉइन करना संभव नहीं था, जिससे कई लोगों की आजीविका प्रभावित होती थी।

विशेषज्ञों की राय

इमिग्रेशन विशेषज्ञ परविंदर सिंह मोंटू के अनुसार, नई नीति के तहत वैध वर्क परमिट धारक अब नए नियोक्ता के साथ काम शुरू कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) से अनुमति प्राप्त की हो। पहले, ‘मेंटेन स्टेटस’ पर रहने वाले आवेदक वर्क परमिट की वैधता खत्म होने के बाद नई नौकरी नहीं कर सकते थे। यह बदलाव ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

क्लोज्ड वर्क परमिट धारकों को बड़ी राहत

नई पॉलिसी के तहत क्लोज्ड वर्क परमिट पर काम करने वाले श्रमिक भी अब नई कंपनी या पोजिशन में वर्क परमिट का निर्णय आने से पहले कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके लिए केवल IRCC से औपचारिक अनुमति लेना पर्याप्त होगा। इसके अलावा, नए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अब बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट आदि) की शर्त को भी हटा दिया गया है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

न्यू इमेज इमिग्रेशन की एमडी पूजा ने बताया कि इस नीति का लाभ उन्हें मिलेगा जो:

कनाडा में वैध टेंपरेरी रेजिडेंट स्टेटस पर रह रहे हैं,

जिन्होंने वर्क परमिट के लिए आवेदन जमा किया है,

जो नियमानुसार काम करने के योग्य हैं,

और जिनके पास वैध जॉब ऑफर है।

निष्कर्ष

यह नीति उन हजारों प्रवासी युवाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो कनाडा में वर्क परमिट संबंधी जटिलताओं के चलते रोजगार की अनिश्चितता का सामना कर रहे थे। इससे कनाडा की लेबर मार्केट में स्थायित्व आएगा और दक्ष श्रमिकों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago