उत्तराखण्ड

कनाडा हेलीफैक्स, नोवा स्कोटिया में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के 65 वें सम्मेलन में ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहनकर उत्तराखंड विधानसभा ने किया प्रतिभाग

कनाडा हेलीफैक्स, नोवा स्कोटिया में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के 65 वें सम्मेलन का शानदार आगाज हुआ।  सम्मेलन का शुभारंभ कनाडा की गवर्नर-जनरल मैरी साइमन ने किया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर प्रतिभाग किया। सम्मेलन में भारत का नेतृत्व सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। इस दौरान इंडिया रीजन से सभी राज्यों के विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र पर कनाडा की गवर्नर-जनरल मैरी साइमन ने राष्ट्रमंडल सांसदों से लोकतांत्रिक सिद्धांतों और राष्ट्रमंडल के मूल्यों को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की राष्ट्रमंडल केवल एक नाम नहीं है, बल्कि एक लक्ष्य है। राष्ट्रों का एक समाज जो समान उद्देश्यों के साथ मिलकर काम करता है।

सम्मेलन से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इंडिया रीजन के सभी सदस्यों के साथ बैठक की गई। जिसमें सीपीए सम्मेलन के दौरान होने वाली कार्यशाला में चर्चा के विषयों पर भारत का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व एवम पक्ष रखने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सम्मेलन से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा अवगत किया गया है कि विश्व पटल पर उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, साथ ही यह टोपी सभी के आकर्षण का केंद्र भी रही। उनके द्वारा कई  विदेशी प्रतिनिधियों को टोपी भेंट भी की गई।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सम्मेलन में चर्चा होने वाले सभी विषय पर वह बेबाक अपनी बात को रखेंगी,  उन्होंने अवगत किया है की सम्मेलन में कोविड महामारी की प्रतिक्रिया से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने और संसद के लिए सुलभता और प्रौद्योगिकी के लिए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और लिंग संवेदनशील विधानमंडलों के निर्माण विषय पर विभिन्न कार्यशालाओं के दौरान चर्चा की जानी है।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की वर्तमान में लगभग 180 शाखाएँ हैं और इसे नौ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। वैश्विक राजनीतिक मुद्दों और संसदीय प्रणाली में विकास पर चर्चा करने के लिए कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) कार्यशालाओं और सत्रों के माध्यम से सम्मेलन आयोजित करता है।  कनाडा हेलीफैक्स, नोवा स्कोटिया, कनाडा में आयोजित 65वें सम्मेलन में सभी 9 रीजन के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहें हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago