उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कनाडा सीपीए सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ निकाला तिरंगा मार्च

कनाडा हेलीफैक्स, नोवा स्कोटिया में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के 65वें सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे सीपीए भारत रीजन के अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान भारत के प्रतिनिधिमंडल ने जनरल एसेंबली तक तिरंगा मार्च निकाला।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी हाथ में तिरंगा लेकर एवं सिर पर ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर भारत के प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विदेशी धरती पर तिरंगा मार्च निकालना एक गौरव का क्षण था।

बता दें कि कनाडा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का थीम इंक्लूसिव, एक्सेसिबल अकाउंटेबल एंड स्ट्रांग पार्लियामेंट, द कॉर्नर स्टोन ऑफ डेमोक्रेसी एंड एसेंशियल फार डेवलपमेंट रहा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर आठ कार्यशालाएं आयोजित हुई। इस संसदीय सम्मेलन में भारत ने ‘कार्यशाला जन संसद व नवाचार के माध्यम से सुगम्यता’ में पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। इस सम्मेलन में ‘यूथ राउंडटेबल-सायबर बुलिंग: यूथ ट्रोलिंग एंड मेंटल हेल्थ’  सहित रोल ऑफ पार्लियामेंट: अचीविंग सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स’ एवम् ‘महामारी के दौरान सदन की भूमिका और जिम्मेदारियां’ जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अचीविंग सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स विषय पर पक्ष रखते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को वर्ष 2030 तक प्राप्त करने के लिए भारत दृढ प्रतिबद्ध है और लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं ने भी इस दिशा में गंभीर प्रयास किए हैं। ‘महामारी के दौरान सदन की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर कहा की वैश्विक महामारी में जहां पूरा विश्व कोरोना की वजह से रुका हुआ था। ऐसे में भारत की विधायिका के समक्ष चुनौती थी कि महामारी के साथ साथ संसद और विधानमण्डलों की बैठक कैसे बुलाई जाए। इन परिस्थितियों की चुनौतियों का सामना करते हुए हमारी संसद एवं विधानसभाओं के सत्र चले पक्ष हो या विपक्ष सभी ने अपना सहयोग दिया,  उन्होंने कहा की चुनौतियां हमको आने वाले समय के लिए तैयार करती है कि हम ऐसे कानून और योजनाओं का निर्माण करें ताकि हम आने वाली चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके।

लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा बने नए सीपीए कोषाध्यक्ष

भारत के लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा को नए सीपीए कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया जिस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने सांसद अनुराग शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी। 66वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2023 में अकरा, घाना में सीपीए घाना शाखा और घाना की संसद द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन के दौरान भारत के 16 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष ने भाग लिया, साथ ही विदेश मंत्रालय तथा लोक सभा सचिवालय एवं विधानसभाओं से आए सचिवालय के सचिव एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सम्मेलन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के अध्यक्ष एंथोनी रोटा, संघ के महासचिव स्टीफन ट्विग, सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने विचार रखे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago