राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति ने शिखर सम्मेलन के मौके पर जी20 देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया और संसदीय आदान-प्रदान बढ़ाने का आह्वान किया

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, श्री जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में यशोभूमि में नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के अवसर पर भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की।

दोपहर के भोजन में जी20 देशों के अध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने भाग लिया, जिन्होंने नई दिल्ली में 12 से 14 अक्टूबर, 2023 तक अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के सहयोग से भारत की संसद द्वारा आयोजित 9वें पी20 शिखर सम्मेलन और संसदीय मंच में भाग लिया था।.

उपराष्ट्रपति ने आईपीयू के अध्यक्ष श्री डुआर्टे पाचेको से अंतर संसदीय सहयोग के महत्व और सांसदों को समकालीन समय से संबंधित व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करने में आईपीयू की भूमिका पर भी चर्चा की।

उपराष्ट्रपति ने संसदीय मंच और पी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर जी20 देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ भी बातचीत की।

इससे पहले, 12 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी स्वागत किया था जिसमें सीनेट के अध्यक्ष, सीनेटर सू लाइन्स और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष, श्री मिल्टन डिक शामिल थे। ओमान सल्तनत के मजलिस ए द्वला (राज्य परिषद) के अध्यक्ष शेख अब्दुलमलिक अल खलीली ने भी उसी दिन उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

इससे पहले, 12 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी स्वागत किया था जिसमें सीनेट के अध्यक्ष, सीनेटर सू लाइन्स और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष, श्री मिल्टन डिक शामिल थे। ओमान सल्तनत के मजलिस ए द्वला (राज्य परिषद) के अध्यक्ष शेख अब्दुलमलिक अल खलीली ने भी उसी दिन उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago