उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में सदस्य के तौर पर किया प्रतिभाग

भारत में पहली बार आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी असम राज्य द्वारा की गई। गुवाहाटी विधानसभा के परिसर में आयोजित बैठक का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर प्रतिभाग किया।

असम विधानसभा के सभागार में पहली बार आयोजित इस बैठक में 51 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 15 देशों के प्रतिनिधि सभागार में उपस्थित हुए, जबकि 36 देशों के प्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े रहे। इस अवसर पर सीपीए के कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रिंगर, असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, असम विधानसभा के अध्यक्ष, बिस्वजीत दैमारी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक लोकतांत्रिक कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा की गई| वही बैठक के दौरान सीपीए की उप समितियों की रिपोर्ट, सीपीए की मेंबरशिप रिपोर्ट एवं सीपीए की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारी समिति के समक्ष रखी गयी। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया है कि कार्यकारी समिति द्वारा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की गतिविधियों और व्यवसाय के नियंत्रण और प्रबंधन पर चर्चा की गयी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago