उत्तराखण्ड

कप्तान अजय सिंह ने ऋषिकेश के सर्व हारानगर में उत्पातियों पर किया सख्त एक्शन

ऋषिकेश के सर्वहारानगर में बाइक शोरूम के बाहर पार्किंग को लेकर रविवार को बवाल हो गया। शोरूम संचालक और पार्षद और अन्य लोगों के बीच शुरूआत में कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

आक्रोशित भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने शोरूम के तोड़फोड़ कर दी, जिससे अफरा-तफरी फैल गई, मामले में शोरूम संचालक और पार्षद ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कई आरोप लगाए हैं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सर्वहारानगर में बुलेट बाइक के शोरूम के बाहर दुपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। पार्षद और स्थानीय लोगों ने पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई। इसी बीच मामला बढ़ गया, जिसमें सरेआम शोरूम संचालक और पार्षद के साथ ही स्थानीय लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

रंजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

01: धर्मवीर

02: राजा

03: राजू

निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago