उत्तर प्रदेश

औरेया जिले में कार दुर्घटना, पिता-पुत्र-पौत्र की मौके पर मौत, घायलों का इलाज जारी

औरैया:-  यूपी के औरेया जिले में शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार गड्ढे में जाकर पलट गई। सड़क हादसे में कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी पिता-पुत्र व पौत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात थाना व कस्बा के मुहल्ला शास्त्री नगर निवासी 65 वर्षीय कृष्ण बिहारी, उनका 42 वर्षीय बेटा नीरज चतुर्वेदी, 12 वर्षीय पौत्र ऋषभ व नीरज की पत्नी अर्चना, आठ वर्षीय बेटा ऋषि कृष्ण बिहारी की पत्नी 60 वर्षीय पत्नी मधु, योगेश कुमार कार से रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे।

रसूलाबाद से कंचौसी जाते समय गंगा बाबा मंदिर व नदी पुल के बीच गलत दिशा में सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जाकर कार टकरा गई। इसके बाद खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में कृष्ण बिहारी, बेटा नीरज, पौत्र ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण बिहारी की पत्नी, बहू, एक और पौत्र व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी भेज दिया गया। दो दिन पहले ही यह कार खरीदी गई थी। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago