देहरादून के विकासनगर में हरिपुर-कोटी-मीनस राज्य राजमार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में घायल बच्ची की देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार में लिफ्ट मांग कर बैठे युवक की पहले ही मौके पर मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार कालसी ब्लॉक के दोऊ गांव निवासी जयपाल (32) का खेरूवा तुनिया खेड़ा में प्रोविजन स्टोर है। वह बीते बुधवार को खमरौली स्थित अपने ससुराल से बेटी ताशी चौहान (4) को कार में साथ लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। छिबरौ पावर हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इस दौरान कार में लिफ्ट मांग कर बैठे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कमरो तहसील के जामना निवासी अंकित (25) पुत्र दिलीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि, जयपाल और ताशी चौहान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को देहरादून स्थित हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया था। रविवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान ताशी चौहान ने दम तोड़ दिया। ताशी चौहान के पिता का उपचार भी वेंटिलेटर पर चल रहा है। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार मालिक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…