उत्तर प्रदेश

चमड़ा कारोबारी से साइबर ठगों ने 41 लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश :-  जीवन बीमा पॉलिसी का रिटर्न दिलाने करने के नाम पर साइबर ठगों ने शहर के एक चमड़ा कारोबारी से 41 लाख रुपये की ठगी कल ली। कारोबारी ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकेरी के लाल बंगला निवासी मोहम्मद इस्माइल (75) चमड़ा कारोबारी हैं। इस्माइल के अनुसार परिवार में दस लोगों की जीवन बीमा पॉलिसी अलग-अलग कंपनियों से कराई गई थी। कोरोना काल में कारोबार ठप होने के कारण वह जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम नहीं भर सके।

8 अक्टूबर को उनके पास एक कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को पॉलिसी कराने वाली कंपनी का मैनेजर विपिन आनंद बताते हुए पॉलिसी अनपेड होने की बात कही। बताया कि थोड़ा पैसा भर दिया जाए तो अच्छी खासी रिफंड वैल्यू मिल सकती है। इस्माइल ने विपिन की बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद कागजी कार्रवाई के लिए चंदन रेड्डी नाम के शख्स का फोन आया। रिफंड के नाम पर उसने एसटीजीसी, एनओसी चार्ज, फंड चार्ज आदि जमा करवाने व प्रोसेसिंग फीस आदि के लिए 17 से 22 अक्टूबर के बीच में 10.90 लाख रुपये जमा कराए। इसकी रसीदें भी इस्माइल को व्हाट्सएप पर भेजी गई। 28 अक्टूबर को डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल ऑडिट का एक पत्र व्हाट्सएप पर रिसीव हुआ। इसमें कहा गया कि रिफंड मनी 1.06 करोड़ रुपये है। इसके लिए पीड़ित को 30.14 लाख रुपये जमा करने होंगे।

पैसों के लालच में इस्माइल ने 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच 30.14 लाख रुपये भी बताए गए अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। इस्माइल के मुताबिक 28 अक्टूबर को जब उन्होंने अपने सीए को पत्र दिखाया तो उन्होंने उसे फर्जी बताया। इस बीच साइबर ठगों ने 14 नवंबर को बीमा लोकपाल के यहां से एक और कूटरचित दस्तावेज भेज दिया। इसमें रिफंड राशि 1.46 करोड़ दर्शाते हुए 5.82 लाख रुपये विलंब शुल्क के नाम पर देने को कहा गया। इस पर इस्माइल ने साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। अब साइबर थाना पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago