देहरादून:- खुद को पुलिस अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति से 13.90 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपितों ने डराया कि आपके खाते में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, जिसके कारण जल्द ही आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुरी तरह से घबराए पीड़ित ने आरोपितों की ओर से दिए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इस मामले में डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में रमेश चंद्र शर्मा निवासी सालावाला ने बताया कि चार मार्च को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि आपके खाते में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, जिसके कारण आपको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके बाद ठगों ने वीडियो काल की, जिसमें पीछे न्यायालय भी दिख रहा था। आरोपितों ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए तत्काल उनके खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करो। पीड़ित ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से उन्होंने अपने खाते से आरटीजीएस से 13.90 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी आरोपित अलग-अलग बात बनाकर रकम ट्रांसफर करने की बात कह रहे थे। ठगी का एहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…