उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में कार और बाइक की भिड़ंत, पति-पत्नी की घटनास्थल पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीनगर: नेशनल हाईवे- 58 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आज एक बार फिर देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गौर हो कि नेशनल हाईवे- 58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई। देवप्रयाग थाने में तैनात एसआई नरेंद्र गहलावत ने बताया कि यात्रा कर लौट रहे बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक में सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, बताया कि दोनों हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago