उत्तराखण्ड

मंगलौर के गांव में सामूहिक बलात्कार का मामला, महिला ने नाबालिक पुत्र के साथ पांच किशोरों पर आरोप लगाए

मंगलौर:-  एक महिला ने अपने नाबालिक पुत्र के साथ सामूहिक कुकर्म करने के आरोप में पांच किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति सऊदी अरब में काम करते हैं। उसका नाबालिग पुत्र कक्षा आठ का छात्र है। वह कई दिनों से गुमसुम रह रहा था। मंगलवार की शाम को जब उसने अपने पुत्र से उसके डरे-डरे रहने का कारण पूछा तब उसने बताया कि गांव के ही पांच अन्य किशोर उसे 14 अगस्त को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने एक घेर में ले गए। जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। जिसे पीने के बाद उसे नशा हो गया।

आरोप है कि नशे की हालत में उसके साथ पांचों ने कुकर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपियों द्वारा उसके पुत्र को किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  वहीं दबंगों के एक गुट ने लाठी-डंडे लेकर महिला के घर पर पथराव कर दिया, महिला ने विरोध किया तो उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह महिला ने जान बचाई, जाते-जाते आरोपितों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला रानीपर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुलोक कालोनी का है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 14 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता श्यामलाल पुत्र कुन्दन सिंह निवासी मकान नंबर 375 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया।  उन्‍होंने कहा कि 13 अगस्त को विष्णुलोक कालोनी में ही रहने वाले हरिया पुत्र सतीश, पुरण, विपिन, विपुल, अनिकेत, सागर, राजकुमार, सौरभ, बाबूराम, धर्मवीर, चेतन, तिवारी उर्फ पंडत, प्रदीप, और हरिया का भांजा राहुल ने उसकी पुत्री विनिता (39 वर्ष) के घर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पथराव करने लगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago