उत्तराखण्ड

चकराता रोड पर नामी रेस्टोरेंट में महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा के जरिए अश्लील वीडियो बनाने का मामला

देहरादून: चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा On कर अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया हैं। इतना ही नहीं बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं। मामलें का खुलासा होते ही बीते शाम रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया, हंगामा बढ़ते ही होटल/रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके आ पहुंचा। वही पुलिस भी जांच-पड़ताल कर मौके पर रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल बीती रात को ही आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है,महिला अपराध से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। फ़िलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल छुपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हैं। [प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छुपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए On कर देता था,आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था,इस बात को लेकर पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर जांच-पड़ताल कर रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago