उत्तराखण्ड

चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर मनाया गया जश्न, भारत माता की जय और पटकों की गूंज के साथ जमकर हुई आतिशबाजी

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया।

मंत्री ने कहा चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है। उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत समर्पण और नवीनता के कारण ही यह मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस महान उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।  इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला जोशी, अमित, सोनू, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नैन सिंह पवार, निर्मला थापा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, सतेंद्र नाथ सहित सैकडो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

ऑनलाइन इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

थाना राजपुर :- देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास…

3 hours ago

धन शोधन मामले में जमानत मिली, ईडी के खिलाफ सत्येंद्र जैन की कानूनी लड़ाई जारी

राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन…

3 hours ago

नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, विकास कार्यों की याद दिलाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा टीम आईआईटी पहुंची, खाने के सैंपल लिए और चूहों से निपटने की योजना बनाई जाएगी

रुड़की:- आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा…

5 hours ago

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र होगी मंत्रिमंडल की बैठक

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। नियमावली का…

6 hours ago

आईआईटी रुड़की में हंगामा, मेस में चावल में मिले चूहे, छात्रों का विरोध

रुड़की :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की…

6 hours ago