उत्तराखण्ड

बागेश्वर जिला अस्पताल में आगामी 15 दिनों तक नहीं हो सकेंगे गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ऑपरेशन

बागेश्वर:-  जिला अस्पताल में आगामी 15 दिनों तक गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। अस्पताल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से यह दिक्कत पैदा हुई है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय बृहस्पतिवार से 15 दिन के अवकाश पर हैं। इससे जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं के ऑपरेशन नहीं किए जा सकेंगे। जिला अस्पताल में अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन में दिक्कत आएगी। सीजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा, हल्द्वानी रेफर करना पड़ेगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उपाध्याय के अवकाश पर जाने से अस्पताल में तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती पर ओपीडी के साथ डिलीवरी की जिम्मेदारी भी आ गई है।

किसी भी सीएचसी में नहीं है स्त्री रोग विशेषज्ञ

बागेश्वर जिले के कांडा, कपकोट और बैजनाथ सीएचसी में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऑपरेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल ही आना पड़ता है। फिलहाल इसमें भी बाधा आ गई है।  कोई अन्य विकल्प न होने की वजह से 15 दिन तक जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। सीजेरियन की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा रेफर किया जाएगा। -डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागेश्वर

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago