उत्तराखण्ड

चंपावत उपचुनाव आज चार प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में लॉक

चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों कांग्रेस से सीएम धामी, कांग्रेस महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु की तकदीर आज ईवीएम में लॉक हो जाएगी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत दूसरी बार मतदान कर रहा है। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ बूथों पर पहुंच रही है। कहीं किसी बूथ अभी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

चंपावत उपचुनाव 9 बजे से हुआ शुरू

चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक 16.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 96213 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 50,171 और महिला मतदाताओं की संख्या 46042 है। सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

कांग्रेस महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया मतदान

कांग्रेस और पार्टी प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने पूरे चुनाव में भजपा और सीएम धामी पर सत्ता में रहने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा धन बल से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने जीआईसी मतदान केंद्र मादली में अपना वोट डाल दिया है।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago