मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के छह जिलों में बारिश होने के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड में एक सप्ताह की देरी से मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम निदेशक ने बताया कि सामान्यतः मानसून कुमाऊं क्षेत्र में 20 जून को एंट्री करता है और 25 जून तक पूरे उत्तराखंड को कवर करता है।
इस बार मानसून में देरी हो रही है। केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार छह जून तक भी दस्तक नहीं दी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचेगा। यदि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ता है तो कहा जा सकता है कि उत्तराखंड में भी यह एक सप्ताह की देरी से जून अंत तक ही पहुंचे। मानसून को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…