उत्तराखंड के टनकपुर में 12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का शव जल पुलिस ने नदी पर बने घाट के पास से ही बरामद किया है। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, टनकपुर की नई बस्ती कॉलोनी का आयर्न विश्वकर्मा 12 वर्षीय पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा, दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी मे डूब गया। आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था। परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
नदी में जहां वह डूबा वहां जलस्तर डूबने लायक नहीं है। हो सकता है कि उसे नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…