उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट की उम्मीद

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

सिंधु जल समझौता खतरे में? पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

भारत के पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिए जाने के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परखी सब-वे की प्रगति, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी बेहतर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जंक्शन के निकट निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग…

13 hours ago

उत्तराखंड के जंगल धधकते रहे, 24 घंटे में 12 नई आग, 30 हेक्टेयर स्वाहा

उत्तराखंड में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटना दर्ज हुई हैं।…

13 hours ago

ई-कल्याण पोर्टल लॉन्च, हिमाचल में पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन अब आसान

हिमाचल प्रदेश:- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक…

13 hours ago

डीजीपी गौरव यादव का ऐलान, पंजाब में नशे के खात्मे के लिए तय हुई डेडलाइन

पंजाब:- पंजाब पुलिस ने सूबे को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम…

14 hours ago

आतंकियों पर शिकंजा: पहलगाम के बाद डोडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जगह दबिश

पहालगाम  आतंकी हमले के बाद सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 स्थानों…

15 hours ago