प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने से मैदान से पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को देहरादून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे अधिक गर्म मुक्तेश्वर रहा, यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…