उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार , अलग अलग जगहों में दुर्घटना, तीन की मौत

उत्तराखंड:-  चम्पावत, टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कल रात्रि बनबसा क्षेत्र में एक महिला नदी पार करते समय अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई। SDM, टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में SDRF टीम को सूचना दी गईं, जिस पर SI मनीष भाकुनी के साथ SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

देर रात्रि तक SDRF टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा अधिक होने व जलबहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया।

आज दिनाँक 06 जुलाई 2024 को SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतका का विवरण:- शांति देवी, उम्र 52 वर्ष, निवासी:- गांव- थेलागौथ, बनबसा, टनकपुर, चम्पावत।

जनपद चमोली – कर्णप्रयाग क्षेत्र चटवापीपल के पास एक मोटरसाइकिल के ऊपर बोल्डर गिरने से 02 युवकों की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद।

पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चटवापीपल के पास मोटरसाइकिल सवार 02 युवक पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गये है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन सवार दोनों युवक बद्रीनाथ धाम से दर्शन करके ऋषिकेश की ओर वापस लौट रहे थे व अचानक बोल्डर की चपेट में आने से वाहन समेत नीचे दब गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उक्त बोल्डर को हटाकर नीचे दबे दोनों के शवो को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण :–

निर्मल शाही, उम्र 36 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद

सत्यनारायण, उम्र 50 वर्ष, निवासी :– हैदराबाद मीडिया सैल एसडीआरएफ

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago